राजनीतिक दलों को मिली सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक प्रचार की अनुमति

0
358

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में चुनाव प्रचार को लेकर राजनीतिक दलों को राहत मिली है। चुनाव प्रचार के लिए अब सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक की अनुमति प्रदान कर दी गई है। इस दौरान भी चुनाव सभा को लेकर कुछ प्रतिबंध जारी किए गए हैं। नए आदेशों में आउटडोर प्रचार के लिए निर्धारित क्षमता की 50 प्रतिशत गैदरिंग एवं इंडोर के लिए निर्धारित क्षमता का 30 प्रतिशत लोगों को जमा करने का प्रावधान रखा गया है। इसके अतिरिक्त चुनावी सभाओं के लिए कोविड-19 गाइडलाइंस के नियमों का पालन भी राजनीतिक दलों को करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here