Home News Posts उत्तराखंड रुद्रप्रयाग में बारिश का कहर!

रुद्रप्रयाग में बारिश का कहर!

0
42
  • सड़के बंद, विघुत आपूर्ति ठप, जनजीवन अस्त व्यस्त

रूद्रप्रयाग। विकासखंड जखोली में बारिश का कहर देखने को मिला है। मायली—रणधार मोटर मार्ग पर लिस्वाटा गांव के नजदीक भूस्खलन के चलते मार्ग बाधित हो गया है। विश्वनाथ सेवा समेत कई वाहन सड़क के दोनों ओर फंसे पड़े हैं।
जानकारी के अनुसार बीती शाम जखोली विकासखंड में बीती शाम हुई मूसलाधार बारिश ने क्षेत्र में काफी नुकसान पहुंचाया है। खलियाण गांव के पास बरसाती नाला अचानक उफान पर आ गया, जिससे वहां बनी पुलियाएं क्षतिग्रस्त हो गईं और एक महत्वपूर्ण मोटर मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बताया जा रहा है कि तहसील जखोली के ग्राम सभा खलियाण में स्थित राम मंदिर के पास बहने वाला बरसाती नाला भारी बारिश के चलते अचानक तेज बहाव में आ गया, जिससे आसपास के क्षेत्रों में अफरातफरी का माहौल बन गया। तेज बहाव के कारण पुजार गांव से जंगल की ओर जाने वाले मार्ग पर बनी दो से तीन पुलियां टूटकर क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है। इसके साथ ही पुजारगांव—सिरवाड़ी मोटर मार्ग पर भारी मलबा और बड़े—बड़े पत्थर आने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई है। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण क्षेत्र का संपर्क अन्य इलाकों से कट गया है और लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचकर सड़क को खोलने और स्थिति को सामान्य करने के प्रयासों में लगातार जुटी हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here