Home News Posts उत्तराखंड नशा तस्कर सद्दाम उर्फ गुल्लू की प्रापर्टी होगी नीलामः एसएसपी

नशा तस्कर सद्दाम उर्फ गुल्लू की प्रापर्टी होगी नीलामः एसएसपी

0
3158


हरिद्वार। नशा तस्कर सद्दाम की प्रापर्टी अब नीलाम की जायेगी। हरिद्वार पुलिस द्वारा इस बाबत पूरी तैयारी कर ली गयी है। नशा तस्कर सद्दाम को पुलिस ने बीती छह मई को 266 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद जांच में सामने आया कि नशा तस्कर द्वारा अपनी सम्पत्ति नशे के कारोबार से ही बनाई गयी थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार अजय सिंह द्वारा इस बाबत जानकारी देेते बताया गया कि बीती 6 अगस्त को थाना पथरी पुलिस द्वारा आरोपी सद्दाम उर्फ गुल्लू पुत्र सलीम निवासी ग्राम कासमपुर थाना पथरी को 266 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया गया था। बरामद स्मैक क्योंकि वाणिज्यिक मात्रा अंतर्गत आती थी। इसलिए पुलिस द्वारा आारोपी सद्दाम के खिलाफ धारा 68 (1) (2) एनडीपीएस एक्ट 1985 के अंतर्गत फाइनेंशियल जांच शुरू की गयी। जिसके बाद पुलिस ने सद्दाम उर्फ गुल्लू द्वारा स्मैक बेचकर अर्जित की गई संपत्ति का अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग हरिद्वार द्वारा मूल्यांकन कराया गया तो पता चला कि इसकी कीमत लगभग 35 लाख है। जांच में यह भी सामने आया कि सद्दाम का कोई अन्य व्यवसाय या आय का अन्य कोई स्रोत नहीं है। जिस पर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उक्त संबंध में संबंधित विभाग से पत्राचार किया गया। जहां हरिद्वार पुलिस की लगातार ठोस पैरवी व अथक प्रयास के फलस्वरूप इस कार्य हेतु दिल्ली स्थित अधिकृत विभाग/सक्षम प्राधिकारी द्वारा आरोपी सद्दाम उर्फ गुल्लू की स्मैक बेच कर अर्जित की गई लगभग 35 लाख रुपए की संपत्ति को फ्रीज करने के आदेश पारित किए गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here