Home News Posts उत्तराखंड गणेश चतुर्थी पर जगह-जगह भगवान गणपति की स्थापना की तैयारियां

गणेश चतुर्थी पर जगह-जगह भगवान गणपति की स्थापना की तैयारियां

0
24

देहरादून। गणेश चतुर्थी पर जगह—जगह भगवान गणपति की स्थापना की तैयारियां धूमधाम के साथ की गयी। इस दौरान लोगों ने जमकर रंग गुलाल उडाये और गणपति भगवान को धूमधाम से स्थापित किये जायेंगे।
आज यहां शहर भर में गणेश चतुर्थी की धूम दिखायी दी। जगह जगह पंडाल लगाये गये और गणपति भगवान की स्थापना की तैयारियां की गयी। सुबह से ही जगह—जगह पंडाल सजाये गये और गणेश भगवान को लाने की तैयारियां शुरू हो गयी थी।
मोती बाजार युवा गणपति सेवा समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सुबह से ही गणपति भगवान के आगमन की तैयारियां शुरू कर दी थी।
वही गणपित सेवा समिति डांडीपुर मन्नूगंज के पदाधिकारियों ने भी भगवान गणपति को लाने की तैयारियां सुबह से ही शुरू कर दी थी। इसके साथ ही पटेलनगर, धामावाला बाजार, करनपुर, रायपुर व अन्य स्थानों पर भी गणपति भगवान के आगमन की तैयारियां जोर शोर से की गयी। सभी स्थानों पर शुभ मुहरत के समय अनुसार गणपति भगवान को लाने की तैयारियां की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक तैयारियां जोर शोर से जारी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here