Home News Posts उत्तराखंड पीआरडी जवान को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली, गम्भीर

पीआरडी जवान को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली, गम्भीर

0
449

हरिद्वार। पीआरडी जवान को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग जाने के कारण वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया जहंा उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के आमखेडी गांव निवासी आदित्य कुमार पीआरडी के जवान है। वर्तमान में उसकी ड्यूटी आबकारी विभाग के साथ चेकिंग में लगी हुई है। जिनकी ड्यूटी दोपहर दो बजे से रात दस बजे की शिफ्ट में चल रही है। बताया जा रहा है कि वह अपनी ड्यूटी के बीच में ही देर शाम अपने घर चला गया और घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में उसके पेट में गोली लग गई। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग उस ओर दौड़े वहीं आदित्य के पड़ोस में रहने वाले पीआरडी के अन्य जवान ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके साथ ही घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की ले जाया गया जहां आदित्य की हालत गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं इस संबंध में मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा का कहना है कि पीआरडी जवान को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगी है फिलहाल वह एम्स में उपचाराधीन है मामले में जांच कर अग्रिम कारवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here