Home News Posts उत्तराखंड पुलिस ने 54 लोगों के किये सत्यापन, 4 मकान मालिकों के चालान

पुलिस ने 54 लोगों के किये सत्यापन, 4 मकान मालिकों के चालान

0
316

उत्तरकाशी। पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाकर 54 लोगों के सत्यापन करने के साथ ही किरायेदारों का सत्यापन ना कराने पर चार मकान मालिकों के चालान किये।
आज यहां पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी है, आज सुबह थानाध्यक्ष पुरोला मोहन सिंह कठैत के नेतृत्व में पुरोला पुलिस टीम द्वारा पुरोला क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों /मजदूरों/ फड़—फेरी, रेड़ी/ठेले लगाने वाले 54 के सत्यापन प्रपत्र भरकर जांच हेतु भेजे गये, जबकि किरायेदार सत्यापन न करवाने पर 4 मकान मालिकों के चालान किये गये। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा बाहरी व्यक्तियों/मजदूरों तथा मकान मालिक/ठेकेदारों को पुलिस सत्यापन की अनिवार्यता के प्रति जागरूक किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here