Home News Posts काशीपुर में ‘आई लव मोहम्मद’ के जुलूस का पुलिस पर पथराव

काशीपुर में ‘आई लव मोहम्मद’ के जुलूस का पुलिस पर पथराव

0
348
  • दरोगा ने भागकर बचायी जान

उधमसिंहनगर। बिना प्रशासनिक अनुमति के निकाले जा रहे जुलूस को रोकने पहुंची पुलिस टीम पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया। हमला इतना जबरदस्त था कि पुलिस की गाड़ी के शीशे टूट गये वही एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। हालात बिगड़ने पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर लाठीचार्ज करना पड़ा।
घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है। वहीं सोशल मीडिया में जारी एक वीडियों में सामने आया है कि उपद्रवी इतने उग्र थे कि उन्होने पुलिस के एक दारोगा को भी दौड़ा—दौड़ा कर पीटा गया है।
जानकारी के अनुसार काशीपुर में बीती रात करीब 10 बजे मोहल्ला अली खां क्षेत्र में मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे पोस्टर लेकर जुलूस निकाल रहे थे। बताया जा रहा है कि जुलूस के लिए किसी प्रकार की प्रशासनिक अनुमति नहीं ली गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जुलूस को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के रोकने पर जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने विरोध करते हुए पथराव शुरू कर दिया, जिसमें पुलिस की 112 सेवा की गाड़ी के शीशे टूट गए। झड़प के दौरान एक पुलिसकर्मी के घायल होने की भी सूचना है। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की सूचना दी।
एएसपी अभय प्रताप सिंह और सीओ दीपक सिंह के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके बाद जुलूस में शामिल लोग मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई न की जाती तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। घटना के बाद से अली खां मोहल्ले में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए काशीपुर समेत आसपास के थाना क्षेत्रों से पुलिस बल बुलाकर इलाके में तैनात किया गया है। वरिष्ठ अधिकारी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जुलूस नदीम अख्तर नामक व्यक्ति द्वारा बिना अनुमति के आयोजित किया गया था। मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं सोशल मीडिया में जारी एक वीडियों में भी सामने आया है कि उपद्रवी इतने उग्र हो चुके थे कि उन्होने कानून का सम्मान करना भी ठीक नहीं समझा और पुलिस के एक दारोगा को दौड़ा—दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस ने अब सभी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here