Home News Posts उत्तराखंड बस दुर्घटना के आरोपी चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बस दुर्घटना के आरोपी चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
385

देहरादून। सिंघनीवाला में हुई बस दुर्घटना के आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिघंनीवाला क्षेत्र में हुई दुर्घटना, जिसमें बस सड़क में पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी, जिसमे 01 व्यक्ति तथा एक बच्चे की मृत्यु हो गयी थी तथा 14 लोग घायल हुए। उक्त घटना के सम्बंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिये गये। उक्त निर्देशों पर सहसपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुये पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा दुर्घटना के बाद से ही फरार चल रहे बस चालक के सम्बंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए जानकारियां एकत्रित की गई, साथ ही उक्त बस के मालिक सुलेमान निवासी गाम बुढढी, पटेलनगर से पूछताछ कर जानकारियां एकत्रित की गई एंव आज बस चालक खालिद पुत्र इकबाल, निवासी ग्राम शेरपुर, थाना सहसपुर देहरादून को ग्राम हसनपुर अंडरपास के पास से पुलिस टीम द्वारा हिरासत में लिया गया है, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here