Home News Posts उत्तराखंड पीड़ितों का दर्द बांटने पीएम आएंगे उत्तराखंड

पीड़ितों का दर्द बांटने पीएम आएंगे उत्तराखंड

0
997
  • मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ की बैठक

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपदा प्रभावितों का हाल जानने के लिए खुद 11 या 12 सितंबर को उत्तराखंड आने वाले हैं। मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने आज उनके संभावित दौरे की तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मानसूनी आपदा से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों पंजाब तथा जम्मू कश्मीर और हिमाचल का दौरा कर चुके हैं। लेकिन अभी तक वह उत्तराखंड नहीं आए हैं। हालांकि अभी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे को लेकर कोई पुस्ट जानकारी या कार्यक्रम शासन के पास नहीं है और न कोई कार्यक्रम मिला है। लेकिन 11 अथवा 12 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराखंड दौरे पर आने की बात कही जा रही है। जिसके मद्देनजर प्रशासन ने उनके दौरे की तैयारी भी शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है कि आज मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने इसे लेकर अधिकारियों की एक बैठक की और तैयारियों की रूपरेखा तैयार की। 11 सितंबर को पीएम का वाराणसी दौरा भी है कहा जा रहा है कि समय मिला तो वह 11 को भी वाराणसी से सीधे उत्तराखंड आ सकते हैं अन्यथा 12 सितंबर को आएंगे तथा आपदा प्रभावितों से मिलेंगे वह धराली व थराली भी जा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here