Home ताजा ख़बर कैंची धाम के पास खाई में गिरी पिकअप, तीन घायल

कैंची धाम के पास खाई में गिरी पिकअप, तीन घायल

0
30

नैनीताल। सड़क हादसे में देर रात कैंचीधाम के पास एक अनियंत्रित तेज रफ्तार पिकअप वाहन के खाई में गिर जाने से तीन लोग घायल हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों को अस्पताल पहुंचाया जहंा उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल से एसडीआरएफ पोस्ट खैरना को कैंचीधाम के पास पिकअप वाहन के खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर जिला पुलिस बल के साथ एसडीआरएफ टीम द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू कार्य किया गया। एसडीआरएफ टीम के पहुंचने से पूर्व स्थानीय लोगों द्वारा वाहन में सवार तीनों घायलों को खाई से बाहर निकाल लिया गया था। एसडीआरएफ टीम द्वारा तीनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया तथा घटनास्थल पर सर्चिंग की गई। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप लालकुआं से दूध लेकर जा रहा था, जो रात्रि लगभग 2 बजे कैंचीधाम मंदिर के पास खाई में गिर गया था। घायलों में अंकित सिंह (33 वर्ष), बॉबी तथा मोहम्मद साकिब (10 वर्ष) शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here