महेंद्र भटृ के बयान पर जोशीमठ में भड़के लोग, पुतला दहन

0
147


जोशीमठ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट द्वारा जोशीमठ बंचाओ संघर्ष समिति के आदंोलन को माओवादी विचारधारा का आंदोलन बताये जाने के विरोध में आज जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति, कांग्रेस, लेफ्ट व वाम दलों और आपदा प्रभावितों ने आज नटराज चौक जोशीमठ में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भटृ का पुतला दहन किया गया है।
बता दें कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और बद्रीनाथ क्षेत्र के पूर्व विधायक रहे महेंद्र भटृ ने बीते रोज जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के आंदोलन को माओवादी विचार धारा से जुड़े लोगों का आंदोलन बताया था। जिसके बाद तुरंत इस पर बवाल मचना शुरू हो गया। आंदोलन से जुड़े तमाम लोग भटृ से अपने बयान को वापस लेने और जोशीमठ के प्रभावितों से माफी मांगने की मांग कर रहे हैं।
विदित हो कि जोशीमठ भू धसाव के बाद उपजे हालातों से यहाँ लोग बहुत बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, जिसे लेकर वहां आंदोलन चल रहा है। ऐसे में आंदोलन को लेकर भटृ के बयान पर लोगों में तीखी प्रतिक्रिया हो रही है। तमाम विपक्षी दल एक जुट होकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं और उन्होने आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया है, और महेंद्र भटृ का जोशीमठ आने पर काले झंडे के साथ विरोध किए जाने की बात भी कही गई है। संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती ने कहा है कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की नजर में जोशीमठ में आंदोलन कर रहे लोग माओवादी है,जो दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ का ये वक्तव्य जोशीमठ के सभी भू धंसाव प्रभावितों का अपमान है, इसलिए आज जोशीमठ में प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी महेंद्र भटृ का विरोध जताने के लिए पुतला दहन किया गया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के प्रदेश प्रभारी द्वारा जिस तरह जोशीमठ के इस आंदोलन को माओ वादी आंदोलन करार दिया है, इससे उनकी जोशीमठ क्षेत्र के प्रति जिम्मेदारी और मानसिकता साफ दिखाई दे रही है, आपदा प्रभावित यहां किस हाल में शीतकाल में प्रशासन के दिए आसरों में घुट घुट कर जीवन यापन कर रहे है बीजेपी सरकार उनके पुनर्वास, मुआवजा, विस्थापन के लिए अबतक कुछ नहीं कर सकी उल्टा हमारे शांति पूर्ण आंदोलन को माओवादियों का आंदोलन बताया जा रहा है जो जोशीमठ के आपदा प्रभावितों का अपमान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here