नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को बीजेपी के मुख्यालय में केंद्रीय मंत्रियों नरेंद्र सिंह तोमर किरेन रिजिजू की मौजूदगी में औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हुए।
इसके साथ ही अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) का भी भाजपा में विलय कर दिया है। इससे पहले दिन में अमरिंदर सिंह ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए अमरिंदर सिंह ने भाजपा में स्थान देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया।
गौरतलब है कि अमरिंदर ने 12 सितंबर को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद भाजपा में शामिल होने की घोषणा की थी। गौरतलब है कि अमरिंदर सिंह लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी में रहे विधानसभा चुनाव से पहले पिछले साल सितंबर में मुख्यमंत्री पद से पार्टी ने उनका इस्तीफा ले लिया था। पार्टी आला कमान के इस फैसले से नाराज होकर अमरिंदर ने बाद में कांग्रेस से भी इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद उन्होंने पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया था, जिसने इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा शिअद (संयुक्त) के साथ गठबंधन किया था।