पंडित बिरजू महाराज का 83 साल की उम्र में हुआ निधन

0
295

नयी दिल्ली। 83 साल के पंडित बिरजू महाराज पद्म विभूषण से सम्मानित थे। खबरों के मुताबिक, रविवार और सोमवार के दरमियानी रात को उनका निधन हुआ है। उनका निधन दिल्ली के साकेत हॉस्पिटल में हुआ है। यह जानकारी उनके पोते स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। कई गायकों ने पंडित बिरजू महाराज को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। ​​​​गायक मालिनी अवस्थी और अदनान सामी ने भी अपने श्रद्धांजलि वाले पोस्ट शेयर किए हैं। अदनान सामी ने भी पंडित बिरजू महाराज की मौत पर दुख जताया है। पंडित बिरजू महाराज का असली नाम पंडित बृजमोहन मिश्र था। उनका जन्म 4 फरवरी 1938 को लखनऊ में हुआ था। ये कथक नर्तक के साथ शास्त्रीय गायक भी थे। इनके परिवार के कई लोग मशहूर कथक नर्तक थे। इसमें बिरजू महाराज के पिता और गुरु अच्छन महाराज, चाचा शंभु महाराज और लच्छू महाराज का नाम शामिल है। इन्होंने कई हिंदी फिल्मो में भी डांस कोरियोग्राफ किया था। वे देवदास, डेढ़ इश्किया, उमराव जान और बाजी राव मस्तानी जैसी फिल्मों में अपना योगदान दे चुके हैं। इन्हें 1983 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा पंडित बिरजू महाराज को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और कालिदास सम्मान से भी नवाजे गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here