सुरक्षा कम होने से रोकनी पड़ी पदयात्रा : राहुल

0
295


नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा अचानक कम कर दी गई। इस पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में एंट्री के सिर्फ 1 किमी बाद ही पदयात्रा रोक दी गई। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी की सुरक्षा घेरे में कई लोग घुस आए थे, जिसके बाद भारत जोड़ो यात्रा को रोक दिया गया।
भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा अचानक कम करने पर राहुल गांधी ने प्रेस से बात की। इस मुद्दे पर जानकारी देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आज सुबह भारत जोड़ो यात्र चल रही थी। पुलिस द्वारा जो सुरक्षा मुहैया कराई जा रही थी, वह अचानक खत्म कर दी गई। उन्होंने कहा कि पुलिसवाले भीड़ को कंट्रोल करते हैं। रस्सियों को मैनेज करते हैं। लेकिन वह पुलिस कर्मी या तो चले गए या फिर वह दिखे नहीं। मुझे जो सुरक्षा मुहैया करा रहे थे उन सुरक्षा कर्मियों ने कहा कि हमें आगे नहीं जाना चाहिए। इसिलए हम आज पैदल नहीं चल पाए। राहुल गांधी ने आगे कहा कि प्रशासन की जिम्मेदारी है कि जो भीड़ को कंट्रोल करना होता है, पुलिस की जो भूमिका होती है उसकी गारंटी दे। मुझे मालूम नहीं ऐसा क्यों हुआ। मुझे उम्मीद है कि कल और परसों ऐसा नहीं होना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here