Home News Posts उत्तराखंड कार की टक्कर से एक महिला की मौत, एक घायल

कार की टक्कर से एक महिला की मौत, एक घायल

0
24
  • कार सवार दो लोगों को हिरासत में

देहरादून। सड़क दुर्घटना में देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी व बाइक सवार दो महिलाएंं घायल हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हे अस्पताल पहुंचाया गया जहंा उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गयी जबकि दूसरी का उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने कार सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बीती देर रात थाना राजपुर पुलिस को सूचना मिली कि कैनाल रोड पर एक एक्सीडेंट हुआ है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो मौके पर कार क्षतिग्रस्त अवस्था में सड़क किनारे खडी थी तथा स्कूटी व मोटरसायकिल मौके पर क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी। मौके पर मौजूद लोगो ने बताया कि कार के चालक ने सडक किनारे खडी स्कूटी एंव बाइक में टक्कर मार दी थी जिससे स्कूटी व मोटर साइकिल पर बैठी महिलाओं को चोटे आयी है,जिन्हे तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने मौके से कार चालक सुमित यादव पुत्र अखिलेश यादव निवासी काठबंगला बस्ती भाग—2 थाना राजपुर देहरादून व उसके साथी हाशिम को हिरासत मे लिया गय। चालक सुमित यादव ने बताया कि काठबंगला से कैनाल रोड को आते हुए उसकी गाड़ी के ब्रेक नहीं लग पाए, जिस कारण उसकी कार सड़क के किनारे खडे वाहन से टकरा गयी। दुर्घटना से संबंधित कार को कब्जे लेकर थाना दाखिल किया गया है। उक्त दुर्घटना में स्कूटी मे बैठी महिला श्रीमती नैना राजपूत की उपचार के दौरान मैक्स अस्पताल में मृत्यु हो गई है तथा अन्य महिला श्रीमती निधि कश्यप का दून अस्पताल मे उपचार चल रहा हैै। मृतका के पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here