Home News Posts उत्तराखंड छत से प्रत्याशी का बैनर उतारते वक्त करंट से एक व्यक्ति की...

छत से प्रत्याशी का बैनर उतारते वक्त करंट से एक व्यक्ति की मौत

0
591

देहरादून। घर की छत से प्रत्याशी का बैनर उतारते समय एक युवक 33 केवी लाइन की चपेट में आ गया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
मामला डोईवाला क्षेत्रांर्तगत जौलीग्रांट का है। जानकारी के अनुसार यहंा दुर्गा चौक भानियावाला के पास छत से एक प्रत्याशी का बैनर उतारते हुए एक युवक 33 केवी लाइन की चपेट में आ गया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया। युवक के शव को सीएचसी डोईवाला ले जाया गया। चौकी इंचार्ज सुमित चौधरी ने कहा कि 33 केवी लाइन की चपेट में आने से अठुरवाला के युवक की मौत हुई है। जिसका नाम मनोज पंवार (26) बताया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here