Home News Posts उत्तराखंड हरिद्वार जेल से फरार हुए दो कैदियों में से एक गिरफ्तार

हरिद्वार जेल से फरार हुए दो कैदियों में से एक गिरफ्तार

0
615

हरिद्वार। हरिद्वार जेल से 10 अक्टूबर की रात फरार हुए दो कैदियों में से एक रामकुमार को हरियाणा पुलिस ने जगाधरी से गिरफ्तार कर लिया है। हरिद्वार पुलिस टीम रामकुमार को अभिरक्षा में लेने के लिए हरियाणा रवाना हो गई है। रामकुमार गोंडा का रहनेवाला है और एक नाबालिग के अपहरण में हरिद्वार जिला जेल में विचाराधीन कैदी था। जेल में चल रही रामलीला के दौरान वह और प्रवीण वाल्मीकि गैंग का पंकज साथ साथ फरार हो गए थे। दोनों पर पुलिस ने पचास पचास हजार का इनाम रखा था । हालांकि अभी पंकज निवासी रुड़की का कुछ पता नहीं चल पाया है। हरिद्वार पुलिस अब रामकुमार के हत्थे चढ़ने के बाद उससे पूछताछ कर पंकज के ठिकानों का पता लगाने का प्रयास करेगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here