Home News Posts उत्तराखंड पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दूसरा फरार

पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दूसरा फरार

0
391

हरिद्वार। चेन लूट के आरोपी बदमाशों की तलाश में लगी पुलिस टीम की आरोपी बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गयी। जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया वही दूसरा बदमाश फरार होने में सफल हुआ, जिसकी तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार रुड़की में मोबाइल छीनने की घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली रुड़की पुलिस द्वारा बीती रात क्षेत्र मेंं चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान कलियर की तरफ से बिना नंबर बाइक जिस पर दो व्यत्तिQ सवार थे, को रोकने का प्रयास किया तों इस पर अचानक पीछे बैठे व्यत्तिQ ने पुलिस टीम पर फायर किया जिस पर पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल का पीछा किया गया तो नहर के बीच वाली पटरी पर बाइक सवारों की बाइक अचानक फिसल कर गिर गई और उनमें से एक व्यक्ति पुलिस पर लगातार फायर करने लगा। जिस पर पुलिस ने अपना बचाव करते हुए सरेंडर चेतावनी देते हुए फायर किया गया। जिसमें एक व्यत्तिQ घायल हो गया तथा एक व्यत्तिQ मौके से फरार हो गया घायल व्यत्तिQ को तत्काल मौके से अस्पताल भेजा गया जिसने पूछताछ में अपना नाम बादल निवासी चौंधा हेड़ी थाना देवबंद सहारनपुर बताया। बताया कि कल सुबह हमने पीर बाबा कॉलोनी के सामने से एक महिला की चेन लूटी थी आज भी हम किसी घटना की तलाश में थे घायल व्यत्तिQ ने मौके से फरार होने वाले व्यत्तिQ का नाम ऋतिक बताया जिसकी तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here