Home News Posts उत्तराखंड चोरी की ज्वैलरी के साथ एक गिरफ्तार

चोरी की ज्वैलरी के साथ एक गिरफ्तार

0
390

देहरादून। पुलिस ने चोरी की ज्वैलरी के साथ एक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती कंचन थापा पत्नी वरदान थापा निवासी बेल रोड, सोसाइटी एरिया नजदीक तुलसी विहार भारूवाला ग्रांट ने थाना क्लेमनटाउन पर आकर प्रार्थना पत्र दिया कि वह 07 मार्च 25 को अपने परिजनों के साथ वृन्दावन दर्शन के लिये गयी थीं। जब वापस लौटी तो घर का मुख्य दरवाजा खुला था तथा घर के अन्दर रखी अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था। चोरों के द्वारा अलमारी में रखी गयी नगदी तथा ज्वैलरी को चोरी कर लिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटना स्थल व उसके आस—पास के सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुए पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आये लोगों की अध्यतन स्थिति का सत्यापन किया गया। पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही के परिणाम स्वरूप पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जिनके कब्जे से पुलिस टीम को घटना में चोरी की गई ज्वैलरी व नगदी बरामद हुई थी। उनसे पूछताछ में घटना में शामिल 02 अन्य आरोेपी अकरम तथा मुन्तजिर का नाम प्रकाश में आया था, जो घटना के बाद से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस व अन्य माध्यमों से जानकारी एकत्रित की गयी तथा प्राप्त जानकारी तथा घटना में शामिल अकरम अली पुत्र मौसम अली को गत दिवस छुटमलपुर बाईपास पर अंडरपास से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में चोरी की गई ज्वैलरी बरामद हुई। पूछताछ में अकरम अली द्वारा बताया की वह वर्तमान में होटल ढाबों में खाना बनाने का काम करता है तथा अपने साथी शाकिब व मुंन्तजिर के साथ मिलकर देहरादून की आवासीय कॉलोनियों में बन्द घरों की रेकी कर मौका देखकर चोरी की घटनाओं को अजांम देते हैैं। उसके द्वारा पूर्व में भी सहारनपुर तथा देहरादून के अलग—अलग थाना क्षेत्रों में चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया गया था, जिनमें वह व उसके साथी सहारनपुर तथा देहरादून से जेल जा चुके हैं। अभियुक्त अकरम पूर्व में थाना रायपुर से हत्या के मुकदमें में जेल जा चुका है। पुलिस ने उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here