Home News Posts उत्तराखंड मोबाइल लूट में एक गिरफ्तार

मोबाइल लूट में एक गिरफ्तार

0
374

देहरादून। पुलिस ने मोबाइल लूट करने वाले को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्लेमेंट टाउन पर वादी श्री जितेन्द्र पुत्र विश्वास सिंह निवासी नया गाँव सेवला खुर्द थाना पटेलनगर देहरादून ने एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि पिपलेश्वर मंदिर से मोहबेवाला की ओर जाते समय पीछे से एक व्यक्ति उनके हाथ से मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना के खुलासे तथा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस—पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का बारीकी से जांच करते हुए संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा घटनाओं में प्रकाश में आये आरोपी की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप घटना में शामिल आकाश को पिपलेश्वर मंदिर के पास से घटना में छीने गये मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसके द्वारा उक्त मोबाइल स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। वह उक्त मोबाइल को बेचने की फिराक में था परंतु पुलिस की सख्ती के कारण किसी भी व्यक्ति द्वारा बिना बिल के मोबाइल फोन नहीं खरीदने पर वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here