Home News Posts उत्तराखंड एनएसयूआई ने निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ किया शिक्षाधिकारी का घेराव

एनएसयूआई ने निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ किया शिक्षाधिकारी का घेराव

0
24

देहरादून। निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ एनएसयूआई ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर घेराव कर ज्ञापन सौंपा।
आज यहां डीएवी पीजी कॉलेज पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय में निजी स्कूलों की मनमानी और अनियमित फीस में वृद्धि,किताबों के रेट में मनमानी वृद्धि व साथ ही अलग अलग प्रकार की शुल्क वृद्धि के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु मुख्य शिक्षाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड एक जन—कल्याणकारी राज्य है, यहाँ शिक्षा को मुनाफे का जरिया बनने से रोकना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और अगर जल्द से जल्द इस मामले में शासन—प्रशासन द्वारा कार्यवाही नहीं की गई तो पूरा छात्रसंघ अभिभावकाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान मुकेश बसेरा, नितिन नेगी, सौरभ सेमवाल, मयंक रावत, अभिनव कफलिया, स्वयं रावत, दक्ष रावत, आर्यन भंडारी आदि कई एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here