राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले सम्मेलन राज्यों
के लिए होते हैं उपयोगी: रेखा आर्या

0
166

देहरादून। प्रदेश की खाघ एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले सम्मेलन राज्यों के लिए उपयोगी होते हैं।
आज यहां प्रदेश की खाघ एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने केन्द्रीय मंत्री, उपभोक्ता मामले तथा खाघ एवम् सार्वजनिक वितरण मंत्रालय भारत सरकार पीयूष गोयल की अध्यक्षता में राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के खाघ मंत्रियों के सम्मेलन में शिरकत किया। यह सम्मेलन नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में आयोजित किया गया। उक्त सम्मेलन में खाघ मंत्री, रेखा आर्या ने राज्य की ओर से प्रतिभाग किया। वही सम्मेलन में राज्यों ने अपने राज्य की बेस्ट प्रैक्टिसेज पर प्रस्तुति दी गई। जहां कर्नाटक ने मोटे अनाज की खघ्रीद , उत्तर प्रदेश ने खाघान्न खरीद और आंध्र प्रदेश द्वारा कमांड कंट्रोल सेंटर पर प्रस्तुति दी गई। भारत सरकार द्वारा स्मार्ट पीडीएस तथा ष्वन नेशन वन राशन कार्डष् पर प्रस्तुति दी गई। वही उत्तराखंड की खाघ मंत्री रेखा आर्या ने राज्य में खाघ विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से वन नेशन वन राशन कार्ड का लाभ राज्य को मिल रहा है साथ ही बताया कि किस प्रकार से अपात्र को ना व पात्र को हां चलाई गई मुहिम से पात्र लाभार्थियों को लाभ पहुंचा है। इसके साथ ही राज्य में अन्तोदय परिवारों को तीन गैस रिफिल की सुविधा वर्ष में दी जा रही है। खाघ मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर होने वाले सम्मेलन में भाग लेना राज्यों के लिए उपयोगी होता है, जिससे राज्यों को अन्य राज्यों में होने वाले अच्छे कार्यों की जानकारी होती है। साथ ही भारत सरकार द्वारा भविष्य में किए जाने वाले कार्यों के संबंध में दिशा निर्देश की जानकारी प्राप्त होती है। इस अवसर पर समस्त राज्यों के विभागीय मंत्रीग, सचिव और अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here