Home News Posts उत्तराखंड नगर परिक्रमा का किया स्वागत

नगर परिक्रमा का किया स्वागत

0
295

देहरादून। उत्तराखंड के प्रेम सद्भावना और सौहार्द पूर्ण ऐतिहासिक झंडा मेला में देस परदेस के कोने कोने से आई हुई संगत की आज विदाई हो जायेगी। नगर परिक्रमा में श्री महाकाल सेवा समिति के सदस्यों द्वारा आज घंटाघर पर महाराज जी का बड़ी स्वागत माला पहना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और आई हुई संगतों पर पुष्प वर्षा किया। पुष्प वर्षा और गुरु महाराज जी के जयकारों से वातावरण बहुत ही भावविभोर हो गया और संगत गुरु महाराज जी के भजनों की धुन पर झूमते गाते हुए गंतव्य की ओर रवाना हुए। समिति के अध्यक्ष रोशन राणा ने बताया कि महाराज जी ने सहज भाव से समिति का स्वागत स्वीकार किया और सबको आशीर्वाद देकर अपना स्नेह वात्सल्य प्रकट किया। इसके उपरांत समिति ने सहारनपुर चौक पर संगत के लिए बोतलबंद ठंडे पीने के पानी की भी सेवा दी। इस दौरान समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बालकिशन शर्मा, नितिन अग्रवाल, संजीव गुप्ता, विनय प्रजापति, हेमराज अरोड़ा, राहुल माटा, आयुष जैन, गौरव जैन, विक्रम चौधरी, कृतिका राणा, अनुष्का राणा ने अपनी सेवाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here