- पुरानी रंजिश में दोस्तो ने ही की थी यह हत्या
- रिवाल्वर, 4 कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद
हरिद्वार। पुरानी रंजिश के चलते दोस्तो ने ही दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से घटना में प्रयुक्त रिवाल्वर, कारतूस व बाइक बरामद की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीती 29 सितम्बर को थाना कनखल पुलिस को सूचना मिली कि सुमित निवासी जगजीतपुर, कनखल की दयाल एंक्लेव में कुछ व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश और सुरागों के आधार पर बीती रात सभी तीन फरार आरोपितों को थाना क्षेत्र बैरागी कैंप से हिरासत में लिया गया। जिनके पास से हत्या में प्रयुक्त रिवाल्वर, 4 कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में उन्होने अपना नाम सावन पुत्र हरि सिंह, निवासी जमालपुर कला, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार, निशांत पुत्र गोविन्द, निवासी शांति बिहार कॉलोनी, लाल मंदिर, ज्वालापुर; स्थाई निवासी ग्राम रणसुरा, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर व कृष्णा पुत्र तेजपाल, निवासी राजीव नगर कॉलोनी, लाल मंदिर, थाना कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार बताया। बताया कि पहले सभी की आपस में जान पहचान व दोस्ती थी पुरानी किसी बात को लेकर हमारे बीच झगड़ा हो गया, जिस कारण इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। बहरहाल पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।




