Home News Posts उत्तराखंड मासूम का अपहरण कर मांगी 15 लाख की फिरौती

मासूम का अपहरण कर मांगी 15 लाख की फिरौती

0
478

उधमसिंहनगर। रूद्रपुर क्षेत्र में चार साल की बच्ची का अपहरण कर परिजनों से 15 लाख रूपये की फिरौती का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर जिले के आलाधिकारियों ने बच्ची की सकुशल बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिये गये है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बच्ची का अपहरण रुद्रपुर कोतवाली के खेड़ा क्षेत्र से किया गया है। पता यह भी चला है कि अपहरणकर्ताओं द्वारा परिजनों से 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है। बच्ची के पिता पेशे से ठेकेदार बताए जा रहे हैं।
सूत्रों का कहना है कि खेड़ा निवासी एक व्यक्ति की साढ़े चार साल की बेटी शनिवार शाम चार बजे अचानक घर से गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्ची का कोई सुराग नहीं लग पाया, तो परिजनों ने थाने पहुंच कर मामले की जानकारी पुलिस को दी।
सूत्रों का यह भी दावा है कि देर रात एक अज्ञात नंबर से अगवा बच्ची के पिता को फोन आया था। फोन करने वाले ने कहा कि बच्ची रविवार को घर पहुंच जायेगी। लेकिन आज सुबह एक बार फिर अज्ञात नंबर से फोन आया और बच्ची को सकुशल छोड़ने के एवज में 15 लाख रुपए की मांग की गयी है। जानकारी मिलने पर पुलिस बच्ची की सकुशल बरामदगी के लिए जगह—जगह दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बीती देर रात बच्ची के अपहरण की सूचना मिली थी। आरोपियों द्वारा परिवार से बच्ची को छोड़ने के लिए 15 लाख की डिमांड की गई है। मामले में पुलिस की कई टीमों का गठन कर बच्ची की बरामदगी के प्रयास किये जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here