Home News Posts उत्तराखंड मनीष निकला मोनिश

मनीष निकला मोनिश

0
338
  • शादी डॉट कॉम पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर हिन्दू युवती से की शादी
  • दहेज माँगने व धर्म परिवर्तन का दबाव डालने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • मोनिश पहले से ही एक मुस्लिम युवती से कर चुका है विवाह

उधमसिंहनगर। शादी डाट काम पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर हिन्दू यूवती से शादी कर दहेज की मांग व धर्म परिवर्तन का दबाव डालने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पहले से ही शादीशुदा है जो मुस्लिम युवती से भी विवाह कर चुका है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि थाना नानकमत्ता क्षेत्र की निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी युवक ने स्वयं को मनीष चौधरी पुत्र अमित चौधरी, हिन्दू जाति बताकर 11 दिसंबर 2024 को प्रेम पैलेस, नानकमत्ता में हिन्दू रीति—रिवाज से उससे विवाह किया था। बताया कि शादी के बाद कुछ समय तक सब सामान्य रहा, लेकिन धीरे—धीरे आरोपी और उसका परिवार उनसे 2 लाख नकद, एक कार और सोने के आभूषण की माँग करने लगे। जब उसने इस पर आपत्ति जताई तो उसके साथ गाली—गलौज व मारपीट की गई। आरोप है कि वह शाकाहारी है, लेकिन आरोपी और उसके परिजन उसे जबरन माँसाहार खिलाने का प्रयास करते थे। 21 फरवरी 2025 को पति, सास और दोनों ननदों ने मिलकर उसको बुरी तरह पीटा और घर से निकाल दिया।
बताया कि घर से निकाले जाने के बाद उसको पता चला कि उसका पति मनीष चौधरी दरअसल मोनिश पुत्र इरशाद अहमद भारती निवासी शास्त्री नगर, मेरठ (वर्तमान पता— गायत्री विला, जयनगर नं.04 थाना दिनेशपुर) है। आरोपी और उसका परिवार मुस्लिम धर्म से संबंध रखते हैं। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी मोनिश पहले से ही एक मुस्लिम युवती से विवाह कर चुका है।
पुलिस ने दी गयी तहरीर पर थाना नानकमत्ता में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसके सभी श्ौक्षिक प्रमाण पत्रों में उसका असली नाम मोनिश पुत्र इरशाद अहमद ही दर्ज है। बहरहाल पुलिस ने उसे न्यायालय मेें पेश कर जेेेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here