- गुमशुदा नाबालिग बरामद
देहरादून। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गुमशुदा नाबालिग को बरामद कर उसे परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
जानकारी के अनुसार सेलाकुई निवासी एक युवती के द्वारा थाना सेलाकुई पर तहरीर देकर बताया गया कि मनमोहन पुत्र सुधीर कुमार द्वारा उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। मामले में पुलिस ने सम्बन्धित धाराआें में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी। जिसे एक सूचना के बाद सेलाकुई क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।
वहीं दूसरी ओर बीते 24 अक्टूबर को सेलाकुई निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपने 15 वर्षीय पुत्र के घर से बिना बताए चले जाने के संबंध में थाना सेलाकुई पर प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसकी गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी गयी। पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही व अथक प्रयासों से मात्र 24 घंटे के अंदर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा नाबालिक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। नाबालिक युवक के सकुशल वापस मिलने पर उसके परिजन पुलिस के समक्ष काफी भावुक हो गए तथा उनके द्वारा दून पुलिस की कार्यश्ौली की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया है।





