Home ताजा ख़बर माफिया मुख्तार अंसारी का निधन, उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट

माफिया मुख्तार अंसारी का निधन, उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट

0
444

नई दिल्ली। बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी का गुरुवार देर रात निधन हो गया। इसके बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इधर फिरोजाबाद में भी सुरक्षा कड़ी की गई है। मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से मौत के बाद पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। इस बीच बांदा जिले में भी पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डीएम, एसपी समेत फोर्स को मेडिकल कॉलेज बुलाया गया है। डीजीपी मुख्यालय ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम फिलहाल जारी है। 2 डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम कर रहा है, जिसकी वीडियोग्राफी भी की जा रही है। मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने कहा कि पिता को आज ही सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here