Home News Posts उत्तराखंड लूट का खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तारलूटी गयी नगदी बरामद

लूट का खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तारलूटी गयी नगदी बरामद

0
252

देहरादून। लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से लूटी गयी नगदी बरामद की गयी है। आरोपी नशे के आदी है जो नशापूर्ति के लिए आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया करते थे।जानकारी के अनुसार बीते 18 नवम्बर को गुलाम रसूल पुत्र माम हसन, निवासी सात मोड गिजरेडा थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में तहरीर देकर बताया गया था कि 17 नवम्बर को वह ऋषिकेश क्षेत्र मे दूध बेचकर सरकारी अस्पताल के पास बाल्मिकी बस्ती रोड पर सडक किनारे बैठकर दूध से प्राप्त पैसो को गिन रहा थे, तभी अचानक चार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके साथ मारपीट करते हुए उनके हाथ से पर्स व 10 हजार रूपये छीनकर भाग गये। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लुटेरो की तलाश शुरू कर दी गयी। लुटेरो की तलाश में जुटी पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बीती रात उक्त लूट में शामिल चार लोगों अमन भण्डारी पुत्र पूरव सिंह भण्डारी, कैलाश पुत्र कुन्दन सिह, पंकज सिह पुत्र स्व. राजेन्द्र सिह व आकाश उर्फ गोलू पुत्र श्री आन्नाद मणी को एम्स जाने वाली रोड कोतवाली ऋषिकेश से लूटे गये 10 हजार रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया। जिन्होने पूछताछ में बताया कि वह सभी दोस्त है तथा नशे के आदि है, नशे की पूर्ति के लिये उनके द्वारा आते जाते लोगो से सामान,मोबाइल व रूपये छीनाझपटी करते है। दिनांक 17—11—2025 को उन्होने सरकारी अस्पताल के पास बाल्मिकी बस्ती रोड पर सडक किनारे एक व्यक्ति से 10 हजार रूपये छीनकर मौके से फरार हो गये थे। पुलिस क अनुसार आरोपी पूर्व मे भी विभिन्न अपराधो मे संलिप्त रहे है जिनके खिलाफ कई मुकदमें दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here