राज्य में लैंड जेहाद कांग्रेस की देंनः धामी

0
111

  • कांग्रेस पर सांप्रदायिक राजनीति करने का आरोप लगाया

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज निकाय चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में लैंड जेहाद कांग्रेस की देन है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह सांप्रदायिक मुद्दों पर राजनीति करती आई है उसके पास राजनीति का कोई मुद्दा नहीं है।
चुनाव प्रचार के लिए खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कल उनके संज्ञान में बागेश्वर के उत्तरायणी मेले में एक युवक के रोटी पर थूकने की खबर आई थी। उन्होंने कहा कि इस तरह की घृणित हरकतें करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उन दोनों ही युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तथा उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जा रही है। इस तरह की हरकतें करने वालों को कतई भी नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य में मस्जिद, मजार और मदरसों की आड़ में जमीनों पर किए गए अवैध कब्जों को खाली करने के लिए लगातार काम कर रही है तथा लव जेहाद और लैंड जेहाद के खिलाफ पूरी सख्ती से काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि हम राज्य की सांस्कृतिक और देव संस्कृति की धरोहर को किसी भी सूरत में नहीं बिगड़ने देंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज पहले बनवसा पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के लिए रोड शो कर जन समर्थन की अपील की। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में भाजपा प्रत्याशी रामू जोशी के साथ रोड शो किया। उन्होंने कहा कि जिस लगन व मेहनत के साथ वह जन सेवा करना चाहते हैं उससे खटीमा का विकास तेजी से होगा। मुख्यमंत्री धामी आज शाम तक बाजपुर और काशीपुर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा और रोड शो करने वाले हैं।
चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में अब भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच आरोप—प्रत्यारोपों का दौर भी उग्र होता जा रहा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि हिंदू—मुस्लिम और मंदिर—मस्जिद की राजनीति करने वाली भाजपा ने समाज को हिस्से—हिस्सों में बांट कर रख दिया है। समाज में नफरत फैलाकर भाजपा अपने राजनीतिक हित साधती आई है जो कि देश व समाज के लिए हितकर नहीं है। कांग्रेस का कहना है कि जनता इसका करारा जवाब भाजपा को देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here