लाखों के गबन में पूर्व सेवानिवृत्त सचिव गिरफ्तार, भेजा जेल

0
593

देहरादून। सहकारी समिति त्यूनी में वित्तीय अनियमितता कर लाखों का गबन करने वाले पूर्व सेवानिवृत सचिव को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार आनन्द सिंह सहा. विकास अधिकारी सहकारी विकास खण्ड सहसपुर द्वारा थाना त्यूनी पर तहरीर देकर बताया गया था कि बहुउद्देश्यीय दीर्घाकार सहकारी समिति त्यूनी में पूर्व सेवानिवृत्त सचिव सत्यप्रकाश ने वर्ष 2013 से वर्ष 2019 तक अपने कार्यकाल में वित्तीय अनियमितता करते हुये बहु. दीर्घा. सह. समिति त्यूनी में 57,75,195 रूपये का गबन किया गया है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने 20.9.2021 को सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी सत्यप्रकाश द्वारा त्यूनी समिति में सचिव रहते हुये अपने कार्यकाल में वर्ष 2013 से वर्ष 2019 तक कुल 59,26,325 रूपये का गबन किया गया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सत्यप्रकाश की तलाश शुरू कर दी गयी। जिसे पुलिस द्वारा बीती रात उसके निवास स्थान सैनिक कॉलोनी गंगनहर हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भ्ेाज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here