Home News Posts उत्तराखंड ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत

0
26

नैनीताल। लालकुआं से रूद्रपुर जा रही बाघ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर एक नर हाथी की छतरपुर हल्दी रेलवे ट्रैक के बीच मौत हो गई।
बताया जाता है कि तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर डिवीजन की टांडा रेज की घटना है। घटना से नर हाथी का दांत टूट गया है। जिसके बाद टूटे दांत को रेलवे ने अपने कब्जे में ले लिया है। रेलवे वन विभाग को बुधवार को दांत सौंप देगा। स्टेशन ट्रैक के पिलर संख्या 55/8 के पास की घटना बताई गई है। इस घटना के बाद वन विभाग में अफरा तफरी का माहौल है। वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम सहित कई वन कर्मचारियों मौके पर पहुँचे। इस नर हाथी को मौत की जिम्मेदारी किसकी होगी! क्या यूं ही वन विभाग की गलतियों से हाथियों की मौत होती रहेगी ? इसके लिये वन क्षेत्राधिकारी क्या जिम्मेदार होंगे ? ये पहली घटना नहीं है, इससे पूर्व भी यहां कई हाथी अपनी जान गंवा चुके है लेकिन आज तक किसी को इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here