Home News Posts उत्तराखंड कुट्टू का मिलावटी आटा बेचने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी...

कुट्टू का मिलावटी आटा बेचने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी : धन सिंह रावत

0
856

हरिद्वार। हरिद्वार में कुट्टू का आटा खाने से बीमार हुए लोगो की संख्या बढ़ती जा रही है। हरिद्वार के जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 122 हो गई है। उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत भी बीमार मरीजों का हालचाल जानने के लिए हरिद्वार के जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान धन सिंह रावत ने माना कि इस हादसे के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की भी लापरवाही है। धन सिंह रावत ने कहा कि कुट्टू का मिलावटी आटा बेचने वाले हरिद्वार के सभी छोटे बड़े दुकानदारों पर आज ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए उन्होंने हरिद्वार जिलाधिकारी को निर्देशित भी कर दिया है। इसके साथ ही धन सिंह रावत ने कहा कि इस मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग की लापरवाही सामने आ रही है और वो विभाग के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here