Home News Posts उत्तराखंड खाई में गिरा ट्रक, वाहन चालक पुलिस ने किया रेस्क्यू

खाई में गिरा ट्रक, वाहन चालक पुलिस ने किया रेस्क्यू

0
700

पिथौरागढ़। हल्द्वानी से क्वीटी जा रहा एक ट्रक थल—मुनस्यारी मार्ग के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। थाना नाचनी पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटना में घायल व्यक्ति को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम थाना नाचनी पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रक थल—मुनस्यारी मोटर मार्ग के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे गिर गया है। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष नाचनी, हेमचंद्र पंत, पुलिस फोर्स के साथ आपदा उपकरण एवं राहत सामग्री सहित तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि एक एलपी ट्रक हल्द्वानी से क्वीटी की ओर जा रहा था जिसमें सरिया, सीमेंट, टाइल और परचून का सामान भरा हुआ था। यह ट्रक थल— मुनस्यारी मोटर मार्ग पर हरूवा ढाबे के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे गिर गया था। जिसमें वाहन चालक/स्वामी भुवन चंद्र द्विवेदी पुत्र स्व. बुद्धि बल्लभ द्विवेदी (32) निवासी ग्राम बमन गांव पोस्ट क्वीटी थाना नाचनी जिला पिथौरागढ़ गाड़ी से 20 मीटर नीचे गिरा हुआ था।
पुलिस टीम व स्थानीय लोगों द्वारा कड़ी भुवन चंद्र को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकाल कर निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोचर (थल) भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here