Home News Posts उत्तराखंड नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाला कलयुगी पिता गिरफ्तार

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाला कलयुगी पिता गिरफ्तार

0
558

हरिद्वार। नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे कलयुगी पिता को पुलिस ने आज सुबह गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बीती 30 जनवरी को रूड़की रोड स्थित झुग्गी झोपड़ी पिरान कलियर निवासी एक महिला ने थाना पिरान कलियर पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसके पति शहादत ने अपनी ही नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आज सुबह एक सूचना के आधार पर आरोपी शहादत को हुए आज अभियुत्तQ शहादत को रुड़की रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here