Home News Posts World काबुल में एक बड़े आत्मघाती हमले में 5 लोगों की मौत!

काबुल में एक बड़े आत्मघाती हमले में 5 लोगों की मौत!

0
387

काबुल। अफगानिस्तान में आतंक का दौर खत्म होता नहीं दिख रहा है।तालिबान के कब्जे वाले अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक बड़े आत्मघाती हमले में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है, तो काफी लोग घायल हो गए हैं।घायलों में कई लोगों की हालत बेहद नाजुक है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। ये आत्मघाती धमाका तालिबान राज के अफगानी विदेश मंत्रालय की बिल्डिंग के सामने हुआ। धमाके के समय काफी लोग विदेश मंत्रालय की बिल्डिंग के सामने थे। धमाके के तुरंत बाद एएफपी ने खबर दी थी कि हमले में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है। लेकिन एएफपी ने बाद में तालिबान के हवाले से बताया कि मृतकों की संख्या 5 है। बताया जा रहा है कि एक आत्मघाती हमलावर ने भीड़ के बीच खुद को बम से उड़ा लिया. इसके बाद हर तरफ चीख पुकार मच गई। लोग जान बचाने के लिए भागते नजर आए, या सड़क पर ही पड़े दिखे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here