उधमसिंहनगर। पंतनगर विश्वविघालय परिसर स्थित नगला डेयरी कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। घर में खेलते समय स्टैंडिंग पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से उसकी जान चली गई। घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है, जबकि क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, पंतनगर विश्वविघालय परिसर स्थित नगला डेयरी कॉलोनी निवासी अंगद सिंह विश्वविघालय के श्ौक्षणिक डेयरी फार्म में ठेका कर्मी के रूप में कार्यरत हैं। उनका 14 वर्षीय पुत्र आदित्य सिंह स्थानीय विघालय में कक्षा आठ का छात्र था। बताया जा रहा है कि विगत शाम करीब चार बजे आदित्य घर में खेल रहा था। इसी दौरान कमरे में रखा स्टैंडिंग विघुत पंखा अचानक उसके ऊपर गिर गया। पंखे में करंट उतरने के कारण वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। परिजन तुरंत उसे पंतनगर विश्वविघालय अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में चीख—पुकार मच गई और आसपास के लोग भी सांत्वना देने पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला सहित कई जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा परिवार को ढांढस बंधायार्।ा




