भारतीय ओलंपिक संघ ने बृजभूषण को महासंघ के किसी भी प्रशासनिक समारोह में शामिल होने पर लगाई रोक !

0
202

नई दिल्ली। बृजभूषण शरण सिंह 13 मई 2023 को तकनीकी तौर पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष नहीं रहे। दरअसल, भारतीय ओलंपिक संघ ने आज शनिवार को रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के सभी निवर्तमान पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से महासंघ के किसी भी प्रशासनिक समारोह में शामिल होने और आर्थिक कामकाज पर रोक लगा दी है। आईओए का ताजा फैसला जंतर-मंतर पर देश के शीर्ष पहलवानों के धरने को देखते हुए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आईओए ने इस बाबत एक बयान जारी किया है। बयान में खेल मंत्रालय द्वारा 24 अप्रैल 2023 को दिए गए एक आदेश का हवाला दिया गया है। आईओए ने डब्ल्यूएफआई से सभी डाक्यूमेंट्स, खातों और विदेश में होने वाली या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भेजी जाने वाली एंट्री का लॉगिन, वेबसाइट संचालन फ़ौरन सौंपने के लिए कहा है। खेल मंत्रालय ने आईओए (आईओए) की अस्थायी समिति को महासंघ के चुनाव कराने और उसके संचालन की जिम्मेदारी भी सौंप दी थी। बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवान बीते कई दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं और ब्रजभूषण की गिरफ़्तारी की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here