Home ताजा ख़बर पेरिस ओलंपिक में भारत को मिला पहला मेडल

पेरिस ओलंपिक में भारत को मिला पहला मेडल

0
397

मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता कांस्य पदक

नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला मेडल मिला है। रविवार को 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में भारत की मनु भाकर ने कांस्य पदक जीतकर पेरिस ओलंपिक में देश नाम रौशन किया। मनु भाकर ने 22 शॉट्स के बाद अपना रन पूरा किया और 221.7 का स्कोर किया। वह श्रृंखला में दूसरे स्थान पर मौजूद येजी किम को पछाड़ने से केवल 0.1 से पीछे रह गईं। वह शूटिंग में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। मेडल जीतने के बाद मनु ने कहा कि गीता से उन्हें धैर्य रखने की प्रेऱणा मिली। 22 वर्षीय भाकर ने निशानेबाजी में भारत के 12 साल के ओलंपिक पदक के सूखे को तोड़ दिया है। भाकर ने श्रृंखला की शुरुआत की और अपने पांच शॉट्स में 50.2 का मजबूत स्कोर बनाया। उन्होंने अपना संयम बनाए रखा। सीरीज़ 2 में 50.1 का स्कोर किया और कुल 100.3 का स्कोर बनाया। अभी भाकर के 2 इवेंट और हैं और वह अधिक पदक भी जीत सकती हैं। मनु ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में 221.7 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। भारतीय निशानेबाज जब बाहर हुईं तो दक्षिण कोरिया की येजी किम से सिर्फ 0.1 अंक पीछे थीं जिन्होंने अंतत: 241.3 अंक के साथ रजत पदक जीता। किम की हमवतन ये जिन ओह ने 243.2 अंक के फाइनल के ओलंपिक रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। लंदन ओलंपिक 2012 के बाद भारत का निशानेबाजी में यह पहला ओलंपिक पदक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here