अगर दुनिया में इस्लामी देश, ईसाई देश हो सकते हैं तो हिंदू देश क्यों नहीं हो सकता:धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

0
310

नई दिल्ली। बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मशहूर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि अगर दुनिया में इस्लामी देश, ईसाई देश हो सकते हैं तो हिंदू देश क्यों नहीं हो सकता है। इन सबके बीच पाकिस्तान ने जो बोया उसे काट रहा है। जो देश अपनी ऊर्जा दूसरे देशों को नष्ट करने में लगाता है वह नष्ट हो जाता है, पाकिस्तान का विलय बहुत जल्दी ही भारत में हो जाना चाहिए। उसके पास यही रास्ता बचा है। भारत में जब जब सनातन धर्म पर संकट की बात सामने आई है, इसके खिलाफ आवाज उठी है, इससे डरना नहीं है, हमें अपने इष्ट बागेश्वर हनुमान जी पर भरोसा है। भारत के नागरिक होने के नाते हमें मध्य प्रदेश सरकार और भारत सरकार पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि देश में अलग अलग तरह के नैरेटिव के जरिए सनातन धर्म को अपमानित करने का काम होता रहा है। उनका मानना है कि सनातनी व्यवस्था के मानने वालों को इकट्ठा होना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here