Home News Posts उत्तराखंड फर्जी आधार सेन्टर का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

फर्जी आधार सेन्टर का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

0
542

कई फर्जी जन्म प्रमाण पत्र व आधार कार्ड सहित अन्य सामान बरामद

देहरादून। फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले आधार सेन्टर का भंडाफोड़ करते हुए एसटीएफ द्वारा दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस आधार सेन्टर से एसटीएफ ने कई फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व अन्य सामान बरामद किये गये है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि बीते रोज एसटीएफ को सूचना मिली थी कि सेलाकुई क्षेत्र में स्थित एक सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) में कई व्यक्तियों के जन्म प्रमाण पत्र फर्जी वेबसाइटों के आधार पर तत्काल तैयार किए जा रहे हैं, इन जाली जन्म प्रमाण पत्रों के आधार पर नए आधार कार्ड व अन्य पहचान पत्र बनाए जा रहे हैं। सूचना पर कार्यवाही करते हुए जब एसटीएफ द्वारा जांच की गयी तो मामला सही पाया गया। इस पर एसटीएफ द्वारा संबंधित सीएससी सेंटर में छापेमारी कर उसके संचालक इदरीश खान पुत्र मुबारक खान निवासी शाहजहंापुर हाल सेलाकुई व ऑपरेटर रोहिल मलिक पुत्र इरशाद निवासी जमनपुर सेलाकुई को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि छापे के दौरान आधार सेंटर से कई व्यक्तियों के विभिन्न राज्यों के सरकारी चिकित्सालय की मोहर के साथ जारी किए गए जाली जन्म प्रमाण पत्र बरामद किए गए, इसके अलावा 26 व्यक्तियों के आधार कार्ड भी बरामद हुए हैं।
आरोपियों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उनके बिहार और झारखंड में कई व्यक्तियों के साथ संपर्क है, जो कि उनके लिए फर्जी वेबसाइट तैयार करते हैं। उन वेबसाइटों से हम फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाते है। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि ’सेलाकुई क्षेत्र में बाहरी राज्यों से काफी मजदूर कार्य करने के लिए आते हैं, जिनकी उम्र कम होती है, तो उनकी उम्र को इन जाली जन्म प्रमाण पत्रों के माध्यम से बढ़ाकर फैक्ट्रियों में आसानी से कार्य मिल जाता है। जाली प्रमाण पत्र के आधार पर ही यूआईडीआई की वेबसाइट पर आधार कार्ड का भी अपडेशन हो जाता है।
गिरफ्तारी के दौरान एसटीएफ को भारी मात्रा में आधार कार्ड, जाली जन्म प्रमाण पत्र के अलावा अन्य दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। इसके अलावा उन सभी फर्जी वेबसाइट का भी पता चला है जिनके माध्यम से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र आदि पहचान पत्र बनाए थे। इसके अलावा आरोपियो से एयरटेल पेमेंट बैंक की जाली मोहरे भी बरामद हुई है जिनके माध्यम से आरोपी किसी भी व्यक्ति का सत्यापन का कार्य करते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here