Home News Posts उत्तराखंड हाईटेंशन लाईन की चपेट में आकर मजदूर की मौत

हाईटेंशन लाईन की चपेट में आकर मजदूर की मौत

0
714

देहरादून। निर्माणाधीन भवन की छत पर कार्य कर रहे एक व्यक्ति की आज सुबह हाईटेंशन की चपेट में आने से मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह थाना कैंट क्षेत्रांर्तगत चौकी बिंदाल पुलिस को सूचना मिली कि गोविंदगढ़ में एक व्यक्ति बिजली के हाईटेंशन की चपेट में आ गया है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा कि गोविंदगढ़ स्थित उक्त भवन में निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें आज सुबह महेंद्र नाम का व्यक्ति निर्माणाधीन भवन की छत पर काम कर रहा था जो कि बिजली की हाईटेंशन की चपेट में आ गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा मृतक को 108 के माध्यम से कोरोनेशन मोर्चरी में ले जाया गया और उसके परिजनों को सूचना दे दी गई। मृतक के परिजनों के आने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here