Home News Posts उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
314

  • रिश्वतखोरी में गिरफ्तार कानूनगों का किया गया निलम्बन

नैनीताल। चिकित्सा प्रतिमूर्ति भुगतान से जुड़े एक मामले में विजिलेंस की टीम द्वारा स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी को रंगे हाथों 6 हजार रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ जारी है। वहीं दूसरी ओर पौड़ी से रिश्वतखोरी में गिरफ्तार कानूनगों को विभाग द्वारा निलम्बित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिनों पहले शिकायतकर्ता की ओर से सर्तकता अधिष्ठान में शिकायत दर्ज करायी गयी थी कि महानिदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण का वरिष्ठ सहायक मुकेश कोठियाल ने उनसे चिकित्सा प्रतिमूर्ति के भुगतान के एवज में 8,500 रूपये की रिश्वत मांगी गयी थी। जिस पर उनके द्वारा पहले ही उसे 2500 रूपये दिये जा चुके है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए विजिलेंस विभाग ने एक टै्रप टीम का गठन किया। आज विजिलेंस विभाग की टै्रप टीम ने स्वास्थ्य अधिकारी मुकेश कोठियाल को 6000 रूपये की शेष राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है। सतर्कता विभाग के एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि आरोपी को आज रिश्वत की शेष राशि लेते हुए टीम ने पकड़ लिया है। जिसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है, और मामले की आगे की जांच जारी है। वहीं दूसरी ओर सीमांकन और आख्या तैयार करने के एंवज मेंं बीती पांच अक्टूबर को विजिलेंस द्वारा 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किये गये कानूनगों का निलम्बन विभाग द्वारा कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here