Home News Posts उत्तराखंड प्लास्टिक पॉलीमर कंपनी में लगी आग से लाखों का सामान स्वाह

प्लास्टिक पॉलीमर कंपनी में लगी आग से लाखों का सामान स्वाह

0
158

हरिद्वार। प्लास्टिक पालीमर कम्पनी में लगी आग से देखते ही देखते लाखों का सामान स्वाह हो गया। हालांकि जनहानि के कोई समाचार नहीं है। सूचना मिलने पर फायर यूनिटों ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार कंट्रोल रूम रुड़की द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर फायर यूनिट रुड़की से प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रुड़की के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल माधोपुर सालियर सालहापुर थाना क्षेत्र गंगनहर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंच कर मोटर फायर इंजन से 2 होज पाइप लाइन फैलाकर पंपिंग कर उक्त स्थान पर बायोफ्लेक्स पॉलीमर डी ए इंटरप्राइजेज कंपनी में लगी आग को बुझाना शुरू किया। आग की अधिकता को देखते हुए कांवड़ मेला हेतु तैनात फायर यूनिट रेलवे स्टेशन रुड़की को भी मौके पर बुलाया गया जिसके बाद दोनों यूनिटों द्वारा लगातार पंपिंग कर उक्त आग को बुझाना शुरू किया, पास ही स्थित कंपनी से वाहनों में पानी लाकर लगातार पंपिंग कर उक्त आग को कड़ी मेहनत एवं अथक प्रयास से पूर्ण रुप से बुझाया गया एवं आग को फैलने से भी रोका गया। साथ ही बिल्कुल पास ही स्थित कई कंपनियों को जलने से बचाया।
फायर यूनिटों की तत्काल कार्रवाई एवं रिस्पांस टाइम से एक बहुत बड़ी क्षति एवं नुकसान होने से बचा लिया गया प्लास्टिक की पनियों में लगी आग से धुआं अत्यधिक जहरीला हो गया था लेकिन फायर कर्मियों ने बड़ी दृढ़ता से कार्य किया आग से उक्त कंपनी में प्लास्टिक गत्ता आदि सामान जल गया है अन्य कोई जनहानि नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here