Home ताजा ख़बर नहीं रहे जनरल बिपिन रावत

नहीं रहे जनरल बिपिन रावत

0
1054

कन्नूर। तमिलनाडु में हुए वायुसेना के हेलीकॉप्टर क्रैश में सीडीएस जनरल बिपिन रावत शहीद हो गए हैं। बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर में Mi-17V5 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें सीडीएस बिपिन रावत भी अपनी पत्नी के साथ सवार थे।

जनरल बिपिन रावत के बारे में जानकारी देते हुए एयरफोर्स ने ट्विट कर कहा- गहरे अफसोस के साथ अब यह पता चला है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत, श्रीमती मधुलिका रावत और उसमें सवार 11 अन्य लोगों की मौत हो गई है”।
जानकारी के अनुसार यह हेलीकॉप्टर सुलूर से वेलिंगटन के लिए उड़ान भर रहा था। हेलीकॉप्टर में चालक दल सहित 14 लोग सवार थे। यह हादसा तब हुआ जब हेलीकॉप्टर, लैंड करने की जगह से करीब 10 किलोमीटर दूर था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here