Home News Posts उत्तराखंड भारत में जी—20 का सम्मेलन गौरव की बातः धामी

भारत में जी—20 का सम्मेलन गौरव की बातः धामी

0
390

  • क्राफ्ट बाजार में उत्तराखंड के उत्पादों का स्टाल भी लगा है

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाले जी—20 सम्मेलन में सहभागिता के लिए दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जी—20 के सदस्य देशों का भारत में सम्मेलन होना हमारे देश के लिए गौरव की बात है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत जिस तरह विश्व में एक बड़ी ताकत के रूप में उभर रहा है तथा तमाम विश्व के राष्ट्र भारत की ओर आशावन्तित नजरों से देख रहे हैं यह बहुत बड़े गौरव की बात है। विश्व की जो महाशक्तियंा कभी भारत को तबज्जो नहीं देती थी आज वह भारत की उभरती हुई अर्थव्यवस्था तथा इसकी सभ्यता और संस्कृति की सराहना करने पर विवश है। उन्होंने कहा कि अभी हमारा देश विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है जो बहुत जल्द तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। आज पूरे देश की नजरे भारत पर लगी हुई है। उन्होंने कहा है कि हमारे पास जो मैनं पावर और संसाधन है तथा एक विशाल बाजार है वह भारत की बड़ी ताकत है।
उल्लेखनीय है कि आज रात राष्ट्रपति द्वारा प्रायोजित किए जाने वाले रात्रि भोज में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री को भी आमंत्रित किया गया है जिसमें शामिल होने के लिए सीएम धामी दिल्ली गए हुए हैं। इस महाभोज में सभी सांसद और मुख्यमंत्रियों के अलावा सभी बड़े संगठनों के प्रतिनिधि व विदेशी मेहमान शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रगति मैदान में हर राज्य की क्राफ्ट और कला की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है जिसमें उत्तराखंड के क्राफ्ट और लघु उघोगों द्वारा निर्मित तमाम उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है। आज इस आयोजन के जरिए भारत अपनी बहु आयामी सभ्यता और संस्कृति से विश्व राष्ट्रों को परिचित कराना चाहता है तथा अपने लोकल फार वोकल फार्मूले के जरिए बाजार सशक्तिकरण का प्रयास भी कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here