Home News Posts उत्तराखंड दोस्त ने ही किया था कत्ल, गिरफ्तार

दोस्त ने ही किया था कत्ल, गिरफ्तार

0
396

उधमसिंहनगर। बिरिया मझोला गांव (मझोला—2) में सोमवार रात हुई युवक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया गया है। हत्या का कारण मृतक का हत्यारें दोस्त की महिला परिजन से अवैध सम्बन्ध होना बताया जा रहा है।
खटीमा कोतवाली में हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पत्रकारों को बताया कि मंगलवार सुबह बिरिया मझोला (मझोला—2) गांव में एक युवक की हत्या की सूचना मिली थी। हत्याकांड के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस व फोरेंसिक टीम की मदद ली गई थी। मृतक दिनेश चंद के चचेरे भाई जयचंद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी थी। एसएसपी ने बताया कि घटनास्थल पर मिली टोपी के आधार पर हत्यारोपी बिरिया मझोला निवासी विरेंद्र सिंह परिहार की शिनाख्त हुई, बरामद टोपी हत्यारोपी विरेंद्र की थी।
उन्होंने बताया कि दिनेश और विरेंद्र बचपन के दोस्त थे। दिनेश कुछ दिन पहले हिसार से लौटकर गांव आया था। सोमवार की रात दोनों ने बिरिया मझोला में एक साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद दिनेश ने विरेंद्र पर उसकी एक महिला परिजन से अवैध संबंध होने का संदेह जताते हुए दूर रहने को कहा। जिस पर दोनों में हाथापाई हो गई। विरेंद्र ने दिनेश के गले में नाखुन गड़ाने के बाद सिर पर ईट से वार कर दिया। जिससे दिनेश बेहोश हो गया। इसके बाद विरेंद्र अपने घर गया और वहां से वन्यजीवों को भगाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 12 बोर का पोनिया की तरह दिखने वाला तमंचा लेकर आया। उसने बेहोश दिनेश के सीने में सटाकर गोली मार दी। इसके बाद उसने शव को छिपाने का प्रयास किया, लेकिन नशे की हालत में होने के कारण ऐसा नहीं कर सका। हत्या में इस्तेमाल तमंचे व ईट को बरामद कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि हत्यारोपी विरेंद्र को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here