Home News Posts उत्तराखंड शान्ति भंग में युवती सहित चार गिरफ्तार

शान्ति भंग में युवती सहित चार गिरफ्तार

0
153

हरिद्वार। शान्ति भंग मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने एक युवती सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके खिलाफ अग्रिम कार्यवाही जारी है।
जानकारी के अनुसार बीती शाम कोतवाली रानीपुर पुलिस को सूचना मिली कि शिवलोक कालोनी में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया है। थाने बुलाने पर दोनों पक्ष कोतवाली परिसर में ही एक दूसरे पर आरोप—प्रत्यारोप लगाकर आमदा फौजदारी एवं लडाई झगडा पर उतारू होने लगे। पुलिस द्वारा काफी समझाया गया लेकिन दोनो पक्ष एक दूसरे के साथ उत्तेजित होने लगे। जिस पर पुलिस ने शान्ति व्यवस्था को देखते हुए दोनो पक्षो को अन्तर्गत धारा 170 बी.एन.एस. में गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उन्होने अपना नाम अभय पुत्र किशोर निवासी वाटर वर्कस कालोनी रानीपुर हरिद्वार, विशाल पुत्र पवन नि. मिस्सरपुर, कनखल हरिद्वार हाल पता शिवलोक कालोनी रानीपुर, अतुल पुत्र स्व. ओम सिंह नि. भभूतावाला बाग शिवलोक कालोनी हरिद्वार बताया। मामले में एक युवती भी गिरफ्तार की गयी है। जिन्हे आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here