Home News Posts उत्तराखंड दुपहिया वाहन चोर गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार, चार बाइक बरामद

दुपहिया वाहन चोर गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार, चार बाइक बरामद

0
424

हरिद्वार। दुपहिया वाहन चोरी मामलों का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से चुरायी गयी चार बाइक भी बरामद की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीती 26 नवम्बर को मो. नदीम पुत्र नईम निवासी डाडाजलालपुर थाना भगवानपुर व 27 नवम्बर को शमीम उर्फ छोटा निवासी खेड़ी शिकोहपुर ने थाना बुग्गावाला में तहरीर देकर बताया गया था कि उनकी मोटरसाइकिले अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर ली गयी है। मामले में पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी गयी। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस टीम द्वारा कड़ी मशक्कत व एक सूचना के बाद बीती शाम घेर गौशाला नदी से खेडी शिकोहपुर जाने वाले रास्ते पर चोरी की चार मोटरसाइकिलोेें सहित चार लोगाें को दबोच लिया गया। पूछताछ में उन्होने अपना नाम वंश कुमार पुत्र रविन्द्र निवासी अकबरपुर कालसो थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार, विशु कुमार पुत्र लालचन्द निवासी अकबरपुर कालसो थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार, विदित वर्मन पुत्र प्रदीप कुमार वर्मन निवासी घड़ीमलूक न.— 01 शहर कोतवाली जिला सहारनपुर व कमलजीत पुत्र रामभोल सिंह निवासी पुंवारका थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर बताया। पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here