- दो किलो से अधिक चरस बरामद
देहरादून। नशा तस्करी मेंं लिप्त चार लोगों को एसटीएफ की एंटी नार्काेटिक्स टास्क फोर्स ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 2 किलो 30 ग्राम चरस बरामद की गयी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ, नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा बताया गया कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) टीम को काफी समय से जानकारी मिल रही थी कि स्थानीय युवाओं को कॉलेज—हॉस्टलों में चरस की सप्लाई कुछ लड़कों द्वारा कराई जा रही है जिस पर मेन्यूवली काम करते हुए ड्रग पैडलरों को चिन्हित किया गया एवं उसकी निगरानी एवं गिरफ्तारी के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) टीम द्वारा अपना जाल बिछाया गया। जिसके फलस्वरूप रायपुर थाने के सोडा सारोली क्षेत्र से 4 लड़कों गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो 30 ग्राम अवैध चरस की बरामदगी की गई है। पूछताछ में उन्होने अपना नाम प्रियांशु नेगी पुत्र पुष्कर सिंह नेगी निवासी गुजरोवाली कृष्ण बिहार रायपुर देहरादून, गौतम उनियाल पुत्र देवेंद्र उनियाल निवासी नेहरुग्राम सिद्धबिहार रायपुर देहरादून, ऋषभ बुटोला पुत्र राजेन्द्र बुटोला निवासी हाल पता मारुति विहार थाना रायपुर मूल पता ग्राम श्रीकोट श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल व अंशुल रावत पुत्र विजय रावत निवासी मयूर कॉलोनी नेहरुग्राम रायपुर देहरादून बताया। बताया कि वह पकड़ी गई चरस को कपकोट, बागेश्वर से जीवन नाम के ड्रग डीलर से कई बार ला चुके है।




